बुलंदशहर, अक्टूबर 6 -- Bulandsehar News: चांदपुर रोड के चौड़ीकरण और निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। लोक निर्माण विभाग की टीम ने सड़क के दोनों ओर डिमार्केशन का काम पूरा कर लिया है। सड़क की निर्धारित सीमा में कई मकान और दुकानें बनी हुई हैं। डिमार्केशन के बाद अब इन निर्माणों को चिन्हित कर संबंधित लोगों को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से चांदपुर रोड का चौड़ीकरण और निर्माण प्रस्तावित है। विभाग के अनुसार सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए निर्धारित जमीन पर कई लोगों ने अतिक्रमण कर पक्के निर्माण कर लिए हैं। डिमार्केशन के दौरान ऐसे निर्माणों को चिन्हित किया गया है。

नोटिस भेजने की प्रक्रिया विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, पहले संबंधित भवन और दुकानदारों को नोटिस देकर निर्धारित सीमा में आने वाले निर्माण को हटाने के लिए...