बुलंदशहर, अक्टूबर 7 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के कर्पूरी फार्म हाउस निवासी 39 वर्षीय किसान की बुधवार शाम खेत में रोटावेटर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रामवीर सिंह का पुत्र रोहित बुधवार शाम अपने खेत में ट्रैक्टर से रोटावेटर चला रहा था। इसी दौरान वह अचानक रोटावेटर की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोहित की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बेटों को छोड़ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...