Bulandsehar News: रोटरी ने कस्तूरबा विद्यालय में कराई चित्रकला प्रतियोगिता
बुलंदशहर, अक्टूबर 2 -- Bulandsehar News: रोटरी क्लब बुलंदशहर फ्रेंड्स ने शुक्रवार को गांधी जयंती केपर डायट परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नगर एवं ग्रामीण में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया। प्रतियोगिता में दोनों विद्यालयों की करीब 150 छात्राओं ने शामिल होकर स्वच्छ भारत मिशन पर एक से बढ़कर एक चित्र बनाये। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह मुख्य अतिथि रहे। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथि व विशेष अतिथि डॉ. संजीव अग्रवाल व डॉ. गीतांशु शर्मा ने स्टेशनरी की किट देकर सम्मानित किया। सचिव अनिल कुमार, सूर्य भूषण मित्तल, प्रदीप अग्रवाल ने छात्राओं को मिष्ठान का वितरण किया। नगर क्षेत्र में परी ठाकुर प्रथम, सुमन द्वितीय व जीविका तृतीय और ग्रामीण क्षेत्र में - राधिका प्रथम, नव्या द्वितीय और अंजलि तृतीय स्थान पर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.