बुलंदशहर, अक्टूबर 25 -- Bulandsehar News: रोटरी क्लब बुलंदशहर क्वीन्स द्वारा आयोजित भव्य डांडिया महोत्सव हर्षोल्लास, उमंग और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य अतिथियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। शानदार गैदरिंग, रंग-बिरंगे परिधानों और डांडिया की मनमोहक धुनों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। शनिवार देर शाम भूड़ चौराहे के समीप एक फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया मुख्य अतिथि रहीं, जबकि रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन पायल गौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के दौरान मनोरंजन को और रोमांचक बनाने के लिए कई लकी ड्रॉ भी निकाले गए ,इसमें प्रथम पुरस्कार डब्बू मित्तल को प्राप्त हुआ, जिससे उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। क्लब अ...