बुलंदशहर, अगस्त 23 -- Bulandsehar News: नगर के भूड़ चौराहा स्थित एक होटल में रोटरी क्लब फ्रेंड्स द्वारा शनिवार देर रात हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। सावन के उल्लास से सराबोर इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रोचक प्रतियोगिताओं ने समां बांध दिया। सोनिया छाबड़ा के संयोजन व ममता गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भोले बाबा के नृत्य और बारात की मनमोहक झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। क्लब की महिला सदस्यों ने सावन के गीतों पर जमकर डांस किया और विभिन्न गेम्स में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उत्सव के दौरान आयोजित तीज सुंदरी प्रतियोगिता में प्रिया अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीज क्वीन का खिताब अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सावन महोत्सव में उड़िया महिला समाज ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बिखेरा रंग लवी बं...