बुलंदशहर, जुलाई 13 -- Bulandsehar News: नगर के वैश्यान वार्ड,शिवाला वार्ड, चौहान बस्ती, थाना वार्ड में भारी बिजली कटौती से लोगों का गर्मी में बुरा हाल हो रहा है। भीषण गर्मी के बीच वार्ड के लोगों को प्रतिदिन 10 घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ट्रांसफार्मर से जुड़े तार बार-बार खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति लगातार बाधित हो रही है। स्थानीय निवासी राजकुमार, सतीश, जयवीर सिंह,विजय,सचिन आदि ने बताया कि दिनभर बिजली के आने-जाने और हाई-लो वोल्टेज की समस्या से टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखे, इनवर्टर और पानी की मोटर जैसे घरेलू उपकरण खराब हो रहे हैं। एक सप्ताह से प्रतिदिन रात्रि में बिजली कटौती व ट्रिपलिंग से लोग परेशान है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: 16 घंटे गुल रही पूरे वार्ड की बिजली, पांच हजार परेशान कई उपभोक्ताओं को मरम्मत पर हजारों...