Bulandsehar News: रैनेसा स्कूल में फैमिली डे पर दिखे पारिवारिक एकता के रंग
बुलंदशहर, जुलाई 4 -- Bulandsehar News: नगर के डीएम रोड स्थित रैनेसा स्कूल में शनिवार को फैमिली डे उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय के पाठ्यक्रम के तहत चल रहे अमेजिंग-मी प्रोजेक्ट के समापन पर आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य बच्चों को परिवार के महत्व, आत्म-परिचय और सामान्य ज्ञान से परिचित कराना है। इस दौरान अभिभावकों और छात्रों ने मिलकर रैंप वॉक, टी-शर्ट पेंटिंग, बिना आग के कुकिंग, नृत्य और वाद-विवाद जैसी विभिन्न रचनात्मक व मनोरंजक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मुख्य प्रशासक अभिराग शर्मा, वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा, शिवम मोहन शर्मा एवं प्रशासक वरुण कौशिक ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य परिवार और स्कूल के बीच संबंधों को मजबूत करना तथा बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.