बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- Bulandsehar News: नगर के रैनेसा स्कूल में गुरुवार को जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों द्वारा श्रीमद्भागवत गीता के सार पर मनमोहक एवं प्रेरणादायक नाटिका प्रस्तुत की गई। विद्यालय के मुख्य प्रशासक डॉ. अभिराग शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नाटिका के माध्यम से श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए उपदेशों तथा नश्वर संसार के प्रति अनासक्ति भाव रखने के संदेश को सजीव रूप में दर्शाया गया। छात्रों ने गोविंद बोलो गोपाल बोलो की मधुर धुन पर भावपूर्ण एवं रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर पूरे विद्यालय प्रांगण को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। यह भी पढ़ें- Shamli News: नन्हे-मुन्नो...