बुलंदशहर, अगस्त 21 -- Bulandsehar News: नगर के रैनेसा स्कूल में शुक्रवार को मेधावी छात्रवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सीबीएससी हाईस्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्रवृत्ति पाकर छात्र और उनके अभिभावक गदगद नजर आए। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के मुख्य प्रशासक डा. अभिराग शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि यह छात्रों की मेहनत है। छात्रों ने विद्यालय को प्रत्येक वर्ष शत-प्रतिशत परिणाम दिया है। प्रधानाचार्य अशोक माथुर ने बताया कि 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान पाने वाली छात्रा अविशी को 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति दी गई। 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं परिधि, आव्या श...