Bulandsehar News: रेस्टोरेंट मालिक के घर से दस लाख की नगदी और लाखों के जेवरात चोरी
बुलंदशहर, नवम्बर 5 -- Bulandsehar News: दीवाली की खरीदारी करने परिवार सहित गाजियाबाद गए रेस्टोरेंट मालिक के घर में घुसकर लाखों रुपये की नकदी और सोने चांदी के जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ चोरी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर के मोहल्ला खत्रीवाड़ा निवासी सचिन सिंह ने बताया कि उनका एसएन रेस्टोरेंट है। रेस्टोरेंट के ऊपर उनका मकान बना हुआ है। बताया कि तीन नवंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे वह परिवार के साथ दिवाली की खरीदारी करने गाजियाबाद गया था। इसी दौरान करीब 3:30 बजे आरोपियों ने मकान में घुसकर ताला तोड़ दिया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जो कि सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घर से 100 ग्राम सोने का सिक्का, 14 सोने की अंगूठियां, छह सोने की चेन, एक सोने का हार, चार स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.