Bulandsehar News: रेलवे स्टेशन पर अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला, नहीं हुई शिनाख्त
बुलंदशहर, अगस्त 7 -- Bulandsehar News: जीआरपी पुलिस स्टेशन बुलंदशहर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुलावठी रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। इसकी सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और आसपास के लोगों को बुलाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, किंतु सफलता नहीं मिल सकी। जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है। जीआरपी के उपनिरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम को गुलावठी रेलवे स्टेशन पर किसी बुजुर्ग का शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक बुजुर्ग की उम्र लगभग 75 वर्ष है। उनका कद करीब 6 फिट, इकरा जिस्म (पतला शरीर), लंबे सफेद बाल तथा बड़ी सफेद दाढ़ी है। मृतक ने सफेद रंग का कुर्ता, भगवा रंग की धोती और स्लेटी (ग्रे) रंग की हाफ जैकेट पहनी हुई है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.