बुलंदशहर, अक्टूबर 25 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव करीमनगर बनबोई में पारिवारिक रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मामूली सी बात पर शुरू हुई कहासुनी ने ऐसा खौफनाक रूप लिया कि एक बड़े भाई ने गुस्से में आकर अपने ही सगे छोटे भाई की जान ले ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक रविंद्र सिरोही 41 वर्ष पुत्र अजित सिंह और आरोपी हरेंद्र सिरोही दोनों रिटायर्ड फौजी भाई हैं। बीती रात्रि दोनों भाई साथ बैठकर शराब पी रहे थे। किसी मामूली बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई हरेंद्र सिरोही का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। आपा खोते हुए उसने पास रखे खाट के लोहे के पाए से छोटे भाई रविंद्र सिरोही के...