Bulandsehar News: रिश्ता तय होने के बाद कार की मांग, इंकार पर तोड़ा संबंध, परिजनों को पीटा
बुलंदशहर, अक्टूबर 26 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव की युवती का रिश्ता तय होने के बाद अतिरिक्त दहेज में कार की मांग की गई और मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ दिया गया। इसका विरोध करने पर आरोपी पक्ष ने युवती के माता-पिता समेत परिवार के चार सदस्यों के साथ मारपीट की। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उन्होंने करीब छह माह पहले अपनी पुत्री का रिश्ता नोएडा निवासी एक युवक के साथ तय किया था। बातचीत के बाद दोनों पक्षों की रजामंदी से सगाई व अन्य रस्में पूरी कर ली गई थीं। आगामी दिसंबर माह में शादी होना तय हुआ था। आरोप है कि शादी की तारीख नजदीक आने पर वर पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करने लगे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.