Bulandsehar News: रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, जलभराव व कीचड़ से आफत
बुलंदशहर, सितम्बर 5 -- Bulandsehar News: जनपद में पिछले दो दिनों से जारी बारिश से जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है, वहीं जलभराव और कीचड़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार तड़के से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश का दौरा शुरू हो गया, जो दिनभर रुक-रुककर जारी रहा। मौसम खुशनुमा होने से लोगों को राहत तो मिली, लेकिन सड़कों पर पानी भरने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के मुख्य सड़कों, बाजारों और गली-मौहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी जमा होने और कीचड़ फैलने से दोपहिया वाहन चालकों, राहगीरों और नौकरीपेशा लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं सुबह के समय स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को जलभराव के बीच से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.