Bulandsehar News: रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से राहत, कीचड़ से आफत
बुलंदशहर, जुलाई 21 -- Bulandsehar News: पिछले कई दिनों से भीषण उमस और तपिश के कारण जनजीवन बेहाल था। सोमवार तड़के से बने बारिश के मौसम ने लोगों को राहत जरूर दी, लेकिन जलभराव और कीचड़ ने शहर की रफ्तार थाम दी। हालांकि सुबह और दोपहर के समय स्कूल आते-जाते समय छात्र-छात्राओं को जलभराव और कीचड़ के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान सड़कों पर पानी भरने और कीचड़ फैलने से यातायात व्यवस्था धीमी पड़ गई, जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सोमवार को तड़के से रिमझिम बारिश का मौसम बना रहा। दिनभर कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश रूक-रूककर होती रही। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। भीषण गर्मी से जनजीवन को राहत रही। वहीं बारिश के दौरान नगरपालिका के सफाई अभियान की पोल खुल गई। बारिश में जलभराव के चलते लोग परेशान नजर आए। उधर, बारिश के बाद त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.