Bulandsehar News: रास्ते में बनाया चूल्हा, विरोध करने पर महिला को पीटा
बुलंदशहर, जुलाई 17 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अकबरपुर में एक दंपति ने रास्ते में ही चूल्हा बना लिया। जब एक महिला ने आरोपियों की हरकत का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। देहात पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली देहात में गांव अकबरपुर निवासी पीड़िता विकलेश पत्नी धर्मवीर ने तहरीर देकर बताया कि गांव के ही गुड्डू और उसकी पत्नी तुलसी ने रास्ते में चूल्हा बना लिया है। जब उसने आरोपियों से मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद जब वह अपने बच्चों को स्कूल से लेकर लौट रही थी तो उस दौरान भी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों की हरकत से उसे जानमाल का खतरा बना हुआ है और चूल्हा बना होने के कारण रास्ता भी बाधित है। दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.