बुलंदशहर, अगस्त 13 -- Bulandsehar News: कस्बे देहात के गांव सैंदमपुर निवासी अजय कुमार ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि तीन अगस्त की दोपहर वह खाद लेने ट्रैक्टर से जा रहा था। जैसे ही गांव से बाहर निकला तभी रास्ते में आरोपियों ने अपना ट्रैक्टर खड़ा कर दिया। जब उसने ट्रैक्टर निकालने के लिए साइड मांगी तो आरोपी ने गाली-गलौज करते लाठी-डंडे से मारपीट की। जिसमें उसके व उसके भाई अमित को गंभीर चोटें आई। पुलिस ने गांव निवासी प्रदीप भाटी व उसके भाई राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...