बुलंदशहर, नवम्बर 22 -- Bulandsehar News: आगामी 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बैंक अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय सिंह-द्वितीय के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव विकास चौधरी ने की। बैठक में बैंक ऋण से संबंधित प्रकरणों और एनपीए खातों के मामलों का अधिकाधिक निस्तारण कराने पर जोर दिया गया। सचिव ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लोक अदालत में निस्तारण योग्य अधिक से अधिक मामलों को चिह्नित कर प्रस्तुत करें। साथ ही संबंधित पक्षकारों के बीच आपसी सुलह और समझौते के आधार पर विवादों का निस्तारण कराने के प्रभावी प्रयास करें।

बैंक ऋण और एनपीए मामलों के निस्तारण पर जोर उन...