Bulandsehar News: राशन डीलर की दुकान का लेंटर भरभराकर गिरा, परिवार बाल-बाल बचा
बुलंदशहर, अगस्त 27 -- Bulandsehar News: बारिश के चलते क्षेत्र के गांव हृदयपुर में राशन डीलर की दुकान का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के लोग आसपास मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि परिवार बाल-बाल बच गया। हालांकि, दुकान में रखा सरकारी खाद्यान्न और अन्य सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। हादसे में राशन डीलर को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। गांव हृदयपुर निवासी राशन डीलर वैशाली ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बारिश के कारण दुकान और घर की हालत पहले से ही खराब थी। इसी दौरान दुकान का लेंटर अचानक गिर गया। लेंटर गिरने की तेज आवाज से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर अंदर रखा सामान निकालने का प्रयास किया, लेकिन काफी सामान मलबे में दबकर खराब हो गया।पीड़ित के अनुसार हादसे के कारण उसे काफी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.