बुलंदशहर, अगस्त 8 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव बहानपुर में राशन वितरण में धांधली की जांच करने पहुंची आपूर्ति अधिकारी प्रीति सिंह के साथ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर जांच करने पहुंचीं अधिकारी की गाड़ी को राशन डीलर के पति और उसके समर्थकों ने रास्ते में रोक लिया और जमकर हंगामा किया। किसी तरह अधिकारी ने ग्रामीणों को समझा बूझाकर शांत कराया। ​ मामला गांव बहानपुर का है, जहां के ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले राशन डीलर के खिलाफ उच्चाधिकारियों से लिखित शिकायत की थी। ग्रामीणों का मुख्य आरोप था कि राशन डीलर नियमों को ताक पर रखकर कोटे का गबन कर रहा है। आरोप है कि कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा से काफी कम यानी प्रति यूनिट केवल 3 किलो राशन ही दिया जा रहा था। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि राशन ...