बुलंदशहर, जुलाई 15 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में राशन वितरण व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने और आए दिन होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने डिजिटल पहल शुरू की है। अब आंगनबाड़ी केंद्रों से राशन प्राप्त करने के लिए परिवारों और अभिभावकों को केंद्रों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और न ही राशन वितरण में किसी तरह की लेटलतीफी या धांधली की गुंजाइश रहेगी।

सूचना के माध्यम से राशन की उपलब्धता विभाग द्वारा तैयार किए गए विशेष पोर्टल के माध्यम से सीधे अभिभावकों के मोबाइल फोन पर संदेश भेजा जाएगा कि आपका राशन आ गया है, कृपया केंद्र पर आकर इसे प्राप्त कर लें। इस नई डिजिटल व्यवस्था से जिले के सभी 3500 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों को जोड़ा गया है। वर्तमान में करीब चार लाख बच्चे पंजीकृत हैं। इन...