Bulandsehar News: रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत
बुलंदशहर, अक्टूबर 20 -- Bulandsehar News: बुगरासी में मंगलवार को दशहरा पर्व के अवसर पर विशाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। मुख्य अतिथि रामनिवास गर्ग ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान चेयरमैन ओमदत्त लोधी भी अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। मेले में भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम ने तीर मारकर रावण का अंत किया। रावण का पुतला धू-धूकर जल उठा और पूरा मेला परिसर श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Agra News: विजयदशमी पर्व: तीर लगा और अहंकारी रावण जल गया के दौरान मेला कमेटी की ओर से मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का सम्मान किया गया। मेले में लोगों ने झूले, खेल-तमाशों और खानपान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.