Bulandsehar News: रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा डिबाई
बुलंदशहर, अक्टूबर 20 -- Bulandsehar News: श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में प्रभु श्रीराम और रावण के बीच हुए भीषण युद्ध का सजीव मंचन किया गया। युद्ध के दौरान प्रभु श्रीराम ने अग्निबाण चलाकर रावण का वध किया। इसके साथ ही बुराई के प्रतीक रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा। रावण दहन होते ही कार्यक्रम स्थल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा और उपस्थित लोगों ने असत्य पर सत्य की विजय का उत्सव मनाया। युद्ध के मंचन के दौरान प्रभु श्रीराम की सहायता के लिए मां काली भी युद्धस्थल पर पहुंचीं। उन्होंने राक्षसों का संहार कर अधर्म के अंत में सहयोग किया। यह भी पढ़ें- Agra News: विजयदशमी पर्व: तीर लगा और अहंकारी रावण जल गया रावण वध के उपरांत प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, माता जानकी और हनुमान जी की विजयी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.