बुलंदशहर, अक्टूबर 20 -- रावण दहन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम Bulandsehar News: जिलेभर में मंगलवार को रावण दहन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। नगर समेत सभी थाना क्षेत्रों में रावण दहन वाले स्थानों पर थाना पुलिस के अलावा पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। एलआईयू ने भी कार्यक्रमस्थल पर सतर्क निगाह बनाए रखी। कोतवाली नगर क्षेत्र में नुमाईश ग्राउंड पर रावण दहन का आयोजन किया गया। रावण दहन के दौरान कोतवाली नगर के पुलिस बल के अलावा पुलिस लाइन से छह निरीक्षक, 20 हैड कांस्टेबल, 35 कांस्टेबल, 10 महिला कांस्टेबल तैनात किए गए थे। पुलिसकर्मियों द्वारा सिर्फ अनुमति प्राप्त लोगों को ही मंचस्थल तक जाने दिया गया। नुमाईश ग्राउंड पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन दल भी तैनात रहा। इसी तरह गुलावठी ...