Bulandsehar News: राम बारात में झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
बुलंदशहर, अक्टूबर 11 -- दानपुर में भव्य राम बारात का आयोजन Bulandsehar News: दानपुर में रविवार की शाम श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में पुष्प वर्षा के बीच भव्य राम बारात निकाली गई। राम बारात को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। बारात में विभिन्न देवी-देवताओं की दो दर्जन से अधिक विद्युत चलित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। राम बारात का शुभारंभ कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने भगवान श्रीराम की आरती उतारकर और माल्यार्पण कर किया। इसके बाद रामलीला मैदान से शुरू हुई बारात चतुर्वेदी मोहल्ला, बस स्टैंड, पीली कोठी और तालाब मोहल्ले सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई अपने गंतव्य स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। राम बारात के स्वागत के लिए जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए थे। घोड़ा-बग्गी पर सवार राजा दशरथ के चारों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.