बुलंदशहर, अक्टूबर 7 -- Bulandsehar News: खुर्जा के जंक्शन रोड पर श्रीरामलीला समिति के तत्वाधान में चल रहे रामलीला महोत्सव में ताड़का और सुबाहु वध की लीलाओं का मंचन हुआ। जिसे देखकर उपस्थित लोगों ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। जिसके साथ ही मैदान में लगा ताड़का का पुतला भी धूं-धूं कर जल उठा। जंक्शन मार्ग स्थित मैदान में रामलीला महोत्सव में कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार रात मंचन के दौरान मुनि विश्वामित्र राक्षसों के संहार व यज्ञ की रक्षा के लिए अयोध्या राजा दशरथ के दरबार में जाते हैं। जहां वह राजा दशरथ से श्रीराम व लक्ष्मण को ले जाने की याचना करते हैं। जिस पर दशरथ चिंतित हो जाते हैं, लेकिन महर्षि वशिष्ठ के समझाने पर राजा दशरथ श्रीराम व लक्ष्मण को विश्वामित्र के साथ भेज देते हैं। रास्ते में राक्षसी ताड़का उन्हें जब घेर लेती है। तब मुनि विश्वा...