बुलंदशहर, सितम्बर 8 -- Bulandsehar News: श्री रामलीला कमेटी (रजि.) खुर्जा की बैठक सोमवार को सिटी स्टेशन रोड स्थित प्रेम वाटिका में आयोजित की गई। बैठक में आगामी रामलीला महोत्सव-2026 की तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। महोत्सव के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भजन संध्या, हास्य कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, दंगल और आतिशबाजी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। सोमवार को आयोजित बैठक के दौरान मंच पर रामलीला कमेटी के प्रधान आशीष गोविल, जनरल मैनेजर दीपक गर्ग, महामंत्री पुनीत साहनी, मंत्री सचित गोविल और कोषाध्यक्ष सचिन बंसल की उपस्थिति में रामलीला महोत्सव की रूपरेखा तैयार की गई। जहां कमेटी के जनरल मैनेजर दीपक गर्ग ने बताया कि सर्वसम्मति से महोत्सव के दौरान दो भजन संध्याओं का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- Orai New...