बुलंदशहर, अक्टूबर 11 -- Bulandsehar News: श्री रामायण मेला समिति के तत्वावधान में गणेश पूजन और आरती के साथ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र सिंह मीणा, पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, गोविला ग्राम प्रधान जुगेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटते और भगवान गणेश का पूजन करके किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। श्री रामायण मेला समिति प्रबंधक प्रेमपाल सिंह जादौन ने बताया कि रात्रि मंचन 24 अक्टूबर तक होगा। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि इन धार्मिक कार्यक्रमों से हमें कोई ना कोई सीख लेनी चाहिए। समिति द्वारा सभी अतिथियों को पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Mau News: मुकुट पूजन के साथ रामलीला महोत्सव शुरू इसमें सुरेंद्र शर्मा, मूलचं...