Bulandsehar News: रानीवाला-अनूपशहर मार्ग में गड्ढे, ग्रामीणों ने मांगी मरम्मत
बुलंदशहर, अगस्त 20 -- Bulandsehar News: मेरठ-बदायूं हाईवे स्थित रानीवाला चौक से अनूपशहर जाने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं और कई स्थानों पर सड़क धंसने के साथ उखड़ गई है। इससे राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। यह मार्ग रानीवाला, मीरपुरा, बोहिच, हजरतपुर, मामऊं और दरवेशपुर समेत कई गांवों को जोड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क की गारंटी करीब पांच वर्ष बताई गई थी, लेकिन दो वर्ष में ही सड़क खराब होने लगी। हजरतपुर समेत कई स्थानों पर सड़क की हालत बेहद खराब है। मामऊं के पुराने संपर्क मार्ग का करीब एक किलोमीटर हिस्सा भी जर्जर है। ग्रामीणों ने बारिश में हादसों की आशंका जताते हुए तत्काल मरम्मत की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.