Bulandsehar News: राना चिल्ड्रन एकेडमी में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
बुलंदशहर, सितम्बर 6 -- Bulandsehar News: राना चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की मनमोहक वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने आकर्षक नृत्य और सुंदर झांकियों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में भक्ति और उल्लास का रंग भर दिया। कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और अन्य विद्यार्थियों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप से जुड़ी विभिन्न झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। विद्यालय की प्रधानाचार्य नीरजा राणा ने सभी विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से हमें प्रेम, सत्य, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.