Bulandsehar News: राखी व्यवसायी का निधन, नगर में शोक
बुलंदशहर, जुलाई 11 -- Bulandsehar News: नगर के प्रमुख राखी व्यवसायी अशोक कुमार वार्ष्णेय उर्फ 'चिल्ली गुरु' का शनिवार सुबह 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार फरीदाबाद के एक अस्पताल में चल रहा था। शनिवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।उनका पार्थिव शरीर डिबाई के मोहल्ला छोटा बाजार स्थित आवास पर लाया गया, जहां परिजनों, रिश्तेदारों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा नगर के लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संवेदना व्यक्त की। नम आंखों के बीच राजघाट गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय : कजरा के प्रसिद्ध दवा व्यवसायी कृष्णनंदन साव का निधन, क्षेत्र में शोक की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.