बुलंदशहर, जुलाई 20 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव तुर्कीपुरावास में रहस्मयी बुखार से पालतू पशुओं की मौत हो रही है जिससे पशुपालकों को भारी नुक़सान हुआ है गांव निवासी आयुद्धि प्रसाद के अनुसार गांव में कोई रहस्यमयी बीमारी फैल रही है जिससे पालतू जानवरों की मौत हो रही है। उन्होंने बताया कि पहले पशु को तीन से चार दिन तक बुखार रहता है दर्जनों पशुओं ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पशु चिकित्सक इस बीमारी का ठोस इलाज नहीं ढूंढ पा रहे हैं। एक किसान ने बताया कि वह मुरादाबाद तक के पशु चिकित्सकों के द्वारा भी इलाज करा चुके हैं, लेकिन पशुओं की मौत होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोशनलाल सैनी,मुकुटलाल, कुंवरपाल, रितिक, आदि के पशुओं की मौत हो चुकी है पंकज, नरेंद्र कुमार,नरेश, बनारसी दास, गोपीचन्द्र आदि के पशुओं का इलाज चल रहा है,कोट-मामला ...