बुलंदशहर, जुलाई 7 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव सुलैला में घर के सामने स्थित रजवाहे में गिरने से 58 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को भी नहीं दी गई। गांव सुलैला निवासी 58 वर्षीय राजेन्द्र उर्फ राजू मंत्री पुत्र सरूपा सोमवार को कस्बे से गांव लौटे थे। बताया कि वृद्ध ग्रामीण देर रात घर के सामने स्थित रजवाहे में गिर जाने से उनकी डूबकर मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान रात करीब नौ बजे उनका शव रजवाहे में मिला। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार को परिजन शव को रूखी गंगातट ले गए, जहां बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया गया कि परिजनो...