Bulandsehar News: रजवाहे की सरकारी जमीन से नीम के दो पेड़ काटे
बुलंदशहर, अक्टूबर 3 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव हजरतपुर के पास शिकारपुर रजवाहे की पटरी पर सरकारी जमीन में खड़े नीम के दो हरे पेड़ अज्ञात लोगों ने काट दिए। सूचना पर सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गए। सिंचाई विभाग के कर्मचारी सचिन कुमार शर्मा की तहरीर के अनुसार, शिकारपुर राजवाहे के करीब 22.900 किलोमीटर पर पटरी के किनारे सरकारी जमीन पर पेड़ खड़े थे। रात करीब 7:30 बजे चार-पांच अज्ञात लोगों द्वारा नीम के दो पेड़ काटे जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे विभागीय कर्मचारियों को कटे हुए पेड़ पड़े मिले। ग्रामीणों ने भी चार-पांच लोगों के पेड़ काटने की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.