Bulandsehar News: रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, चेहरे को किया लहूलुहान
बुलंदशहर, अगस्त 16 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दरियापुर में दबंगों ने रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। युवक के चेहरे पर किसी हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे लहूलुहान कर दिया गया। देहात पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली देहात में गांव दरियापुर निवासी पीड़ित सद्दाम पुत्र फारुख ने तहरीर देकर बताया कि 15 अगस्त की रात करीब 9 बजे गांव के ही फरहान, नूरी आदि उसे उसे चौक के पास पकड़ लिया और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। आरोपियों ने किसी हथियार से उसके मुंह पर भी वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद आरोपी उसके साथ गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों की हरकत से उसे जानमाल का खतरा बना हुआ है। घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.