Bulandsehar News: रंजिश में युवक को कार में खींचकर लोहे की रॉड से पीटा, अधमरा कर फेंका
बुलंदशहर, सितम्बर 2 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के मोहल्ला मुंशीपाड़ा के एक युवक को रंजिश के चलते कार सवार चार युवकों ने अगवा कर बेरहमी से पीट दिया। सिर पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर आरोपी पीड़ित को सड़क किनारे लहूलुहान हालत में फेंककर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में मोहल्ला हीरापुर मुंशीपाड़ा निवासी पीड़ित सचिन पुत्र रामदत्त ने तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले के ही गोलू, राहुल, दिनेश और जय उससे अंदरूनी रंजिश रखते हैं। बीते 29 अगस्त की शाम वह अपने ममेरे भाई कुलदीप को औरंगाबाद जाने वाली बस में बैठाने के लिए स्याना अड्डे गया था। भाई को बस में बैठाकर जब वह पैदल घर लौट रहा था, तभी पीछे से एक कार आकर रुकी। कार में सवार उक्त चारों युवकों ने सचिन को जबरन खींचकर गाड़ी में बैठा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.