Bulandsehar News: रंजिश में कुल्हाड़ी से हमला, पिता-पुत्र घायल
बुलंदशहर, अगस्त 7 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदौक में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र पर कुल्हाड़ी व धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़िता बबीता पत्नी राजकुमार की तहरीर के अनुसार उनके पुत्र अनुज कुमार पर गांव के ही आधा दर्जन लोगों ने कुल्हाड़ी और धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पति राजकुमार को भी आरोपियों ने घायल कर दिया। दोनों को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल बुलंदशहर रेफर किया गया। पुलिस ने बबीता की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी धर्मेन्द्र राठौर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.