बुलंदशहर, अगस्त 14 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव पाली आनन्दगढ़ी निवासी सुरेन्द्रपाल पुत्र तिलकराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के अजय पुत्र कुँवरपाल, गुरविन्दर पुत्र समयपाल और गुरविन्दर की बहन आए दिन उसके साथ झगड़ा करते हैं और उसे गांव से भगाने की धमकी देते हैं। आरोप है कि पीड़ित गांव के मंदिर में पूजा कर रहा था। तभी आरोपी वहां पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौच करते हुए लात-घूसों और डंडों से मारपीट की। इस संबंध में थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम का कहना है जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: रंजिशन युवक को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...