Bulandsehar News: रंगोली प्रतियोगिता और करवा कार्निवाल में छात्राओं ने दिखाया हुनर
बुलंदशहर, अक्टूबर 29 -- Bulandsehar News: चौधरी हरचंद सिंह महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता और करवा कार्निवाल का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक रंगोलियां बनाईं। वहीं, करवा कार्निवाल में फिल्मी गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। रंगोली प्रतियोगिता की संयोजिका गृह विज्ञान विभाग की मधु चौधरी रहीं। निर्णायक मंडल में संगीता, प्रिया शर्मा, अलका शर्मा, प्रभा शर्मा, कल्पना तिवारी, शिखा गर्ग, नीरा शर्मा, स्वाति वार्ष्णेय, ऋतु मेहता, संगीता गर्ग और नेहा वर्मा शामिल रहीं। प्रतियोगिता में बीएड प्रथम वर्ष की रूपिका चौधरी और तनु शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीबीए प्रथम वर्ष की रौनक और रिया दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि बीए प्रथम वर्ष की डोली और निशु ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.