बुलंदशहर, अक्टूबर 25 -- Bulandsehar News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जिले में कराई गई प्रारंभिक अर्हत परीक्षा यानि यूपी पीईटी शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है। पहले दिन दो पालियों में जिला प्रशासन ने यह परीक्षा कराई है। पहले ही दिन बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने पीईटी से किनारा कर लिया है। जिले में परीक्षा के लिए 27 केंद्रों पर आयोग ने 24 रीक्षार्थी पंजीकृत किए थे, मगर इसमें से केवल 14252 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है और 9748 ने पीईटी से किनारा कर लिया है। पहली पाली सुबह 10 बजे से आरंभी हुई तो परीक्षार्थियों को एक घंटा पहले केंद्रों में प्रवेश देना शुरू कर दिया गया था। पहली पाली में 12 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत थे इनमें से 7132 उपस्थित रहे और 4868 ने परीक्षा छोड़ दी, इसी तरह दूसरी पाली दोपहर तीन से लेकर शाम पांच बजे तक चली इस...