बुलंदशहर, जुलाई 11 -- Bulandsehar News: थाना क्षेत्र के गांव दाऊदपुर निवासी अनिल सोलंकी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह यूट्यूबर है। और एक निजी चैनल से जुड़ा हुआ है। पांच जुलाई को खुर्जा देहात कोतवाली में किसी काम से गया था। तभी वहां दो लोग किसी शिकायत को लेकर आए। जिनसे उसने बातचीत की। शुक्रवार को उसके नंबर पर खुर्जा कोतवाली देहात के गांव अंगराई निवासी दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आई। जिसमें दोनों ने गाली-गलौज करते हुए घर पर बदमाश किस्म के लड़के भेजकर मारपीट करने की बात कहते हुए परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- घर के बाहर बुलाकर युवक को लाठी-डंडों से पीटा, घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...