बुलंदशहर, नवम्बर 19 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में डेयरी से दूध डालकर घर लौट रही युवती के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।क्षेत्र के गांव निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 16 नवंबर की शाम करीब सात बजे उनकी पुत्री घर से डेयरी पर दूध डालने गई थी। वापस लौटते समय गांव निवासी युवक ने उसे आवाज देकर रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया था।युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद परिजन आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी पिता-पुत्र जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को मोहम्मदपुर...