बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- Bulandsehar News: औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव से चार दिन पहले युवती घर से लापता हो गई।युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।फिर उसका शांति भंग में चालान कर दिया। बृहस्पतिवार रात युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया।आरोपी को दोबारा हिरासत में लेने पर ग्रामीणों ने थाना घेर लिया।

पुलिस कार्रवाई पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने से हटा दिया।शुक्रवार को पुलिस ने युवती को न्यायालय में बयान के लिए भेजा है। युवती के बयानों पर ही ग्रामीणों की निगाह लगी हुई है। एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती गत 31 अगस्त की रात घर से लापता हो गई थी।युवती के पिता ने गांव के ही मनीष पर युवती को भगाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी।

मनीष का चालान पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी मनीष के खिला...