Bulandsehar News: युवती ने पुलिस को खुदकुशी करने की दी धमकी
बुलंदशहर, जुलाई 19 -- Bulandsehar News: सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव याकूबपुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान एक युवती द्वारा पुलिस को खुदकुशी करने की धमकी दी गई। दरोगा शिवम कठेरिया ने दर्ज कराए मामले में कहा है कि गांव में दो पक्षों के बीच विवाद होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि पवन और लालचंद के बीच खेत के कब्जे को लेकर कहासुनी हो रही है। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास किया। दरोगा ने दर्ज कराए मामले में कहा है कि एक पक्ष की तरफ से गुनगुन शर्मा पुत्री लालचंद शर्मा ने खुद को आग लगाकर खुदकुशी करने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस ने इस प्रकार के कृत्य को अपराध बताते हुए युवती के खिलाफ बीएनएस (मुकदमा) दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.