Bulandsehar News: युवती के अपहरण के आरोपी युवक ने खुद को गोली मारकर दी जान
बुलंदशहर, जुलाई 31 -- Bulandsehar News: कोतवाली डिबाई क्षेत्र के गांव औरंगाबाद कसेर निवासी 22 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र नेत्रपाल ने अपने सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र दो दिन पहले एक युवती को अपने साथ लेकर चला गया था। इस संबंध में युवती के परिजनों ने थाना नरोरा में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने युवती को बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी थी। इसी दौरान युवक ने कथित रूप से अपने सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में तहरीर मिलने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.