Bulandsehar News: युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, गंभीर घायल
बुलंदशहर, अक्टूबर 20 -- Bulandsehar News: नगर के मोहल्ला छसियावाड़ा निवासी मोंटी पर रविवार देर रात चौधरीवाड़ा में कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में मोंटी गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित मोंटी ने बताया कि रविवार शाम उसके मोहल्ले में एक दोस्त का कुछ लोगों से मामूली विवाद हो गया था। उसने बीच-बचाव कर विवाद शांत करा दिया था। इसके बाद वह नगर में निकल रही शोभायात्रा देखने चला गया।आरोप है कि वह चौधरीवाड़ा में शोभायात्रा देख रहा था, तभी विवाद से जुड़े कुछ युवक वहां पहुंच गए और उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में मोंटी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की।प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.