Bulandsehar News: युवक को अधमरा कर 40 हजार रुपये लूटे, तोड़ी बाइक
बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- Bulandsehar News: बीबीनगर। थाना क्षेत्र के गांव इकलेड़ी मंदिर के पास बाइक सवार युवक को ओवरटेक कर धारदार हथियार और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटने और करीब 40 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं व नामजद आरोपी नगर में खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। इससे पीड़ित परिवार में रोष है। स्याना थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर पूठी निवासी कांती प्रसाद ने बीबीनगर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका पुत्र शेखर 31 अगस्त को बाइक से बीबीनगर मोबाइल लेने आया था। मोबाइल नहीं मिलने पर वह वापस स्याना जा रहा था। आरोप है कि इकलेड़ी मंदिर के पास बीबीनगर निवासी आरयन व लाला, हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के लुखलाड़ा निवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.