बुलंदशहर, सितम्बर 5 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव भाईपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक का शव लहूलुहान हालत में मिला था।मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के गंभीर घाव थे। परिजन शव को सुपुर्द ए खाक करने पर वाले थे, किंतु कुछ लोगों की सूचना पर पुलिस ने वहां पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ​मृतक की पहचान गांव भाईपुरा निवासी अबूबकर (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पांच भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। वह गुजरात में वेल्डिंग का काम करता था और करीब छह माह पहले ही गांव लौटा था। बताया जाता है कि गुरुवार रात करीब नौ बजे अबूबकर गांव के चौराहे के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसके पेट और हाथों पर गहरे घाव थे। आनन-फानन में उसे निजी अस्पतालों में ले जाया गया...