Bulandsehar News: यमुना एक्सप्रेस वे पर स्लीपर बस में कीरतपुर के युवक की जलकर हुई मौत
बुलंदशहर, सितम्बर 26 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव कीरतपुर निवासी युवक की यमुना एक्सप्रेस वे पर गौतमबुद्धनगर के जेवर क्षेत्र में स्लीपर बस में आग लगने से जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक की पहचान ऑनलाइन टिकट बुकिंग और गले में पहने लॉकेट के आधार पर हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। गांव कीरतपुर निवासी ओमप्रकाश (40 वर्ष) नोएडा के सूरजपुर में परिवार के साथ रहते थे। मृतक के भाई जीतू सिंह ने बताया कि महोबा में उनके छोटे भाई अनमोल की सास की मौत होने पर ओमप्रकाश स्लीपर बस से महोबा जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर क्षेत्र में गांव सिवारा के समीप रात के समय अचानक स्लीपर बस में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि ओमप्रकाश उसकी चपेट में आ गए और जलकर उनकी मौत हो गई。 यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेस वे पर स्लीपर बस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.