Bulandsehar News: यमुनापुरम में बिजली के पोल में उतर रहा करंट, हादसों का डर
बुलंदशहर, अक्टूबर 3 -- Bulandsehar News: यमुनापुरम में पॉवर कॉरपोरेशन की लापरवाही सामने आ रही है। यहां रास्ते में लगे एक बिजली के खंभे में करंट दौड़ रहा है। बीते दिनों एक गौवंश की करंट से मौत हो गई। इसके वावजूद अफसर सुनवाई नहीं कर रहे हैं। हाईटेंशन लाइन के नीचे सुरक्षा के लिए जरूरी गार्डिंग तक नहीं लगाई गई है। मामले में जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद सिर्फ कागजों में निस्तारण दिखाकर पल्ला झाड़ लिया गया। स्थानीय निवासी ललिता शर्मा ने बताया कि कुछ समय पूर्व हाईटेंशन लाइन पर अचानक एक पेड़ टूटकर गिर गया था। इसके बाद से ही लाइन में खिंचाव आ गया और पास के पोल में करंट उतरने लगा। इस रास्ते से रोजाना बच्चे, बुजुर्ग और मवेशी गुजरते हैं, जिससे हर पल जान का जोखिम बना रहता है। उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान और लाइन के नीचे सुरक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.